सनिमा

निर्माता-निर्देशक मोहन सुंदरानी की अपील – मुंबईया कलाकारों से उम्दा हो छत्तीसगढ़ के कलाकारों का प्रदर्शन

संझा बिहनिया….मुंबई से आए कलाकारों के प्रदर्शन के बीच छत्तीसगढ़ के कलाकारों का प्रदर्शन उम्दा होना चाहिए, यह बातें निर्माता-निर्देशक मोहन सुंदरानी ने कही , उन्होंने 12 फरवरी को होने वाले रंगझांझर सिने अवार्ड समारोह को लेकर यह बातें कहीं, गौरतलब है कि मोहन सुंदरानी अवॉर्ड फंक्शन में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों पर नजर बनाए हुए हैं, उन्होंने बताया कि इस अवॉर्ड फंक्शन में ढेर सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी जिनमें मुंबई के कलाकारों का भी प्रदर्शन होगा, उन्होंने कहा कि वे हमारे मेहमान हैं लेकिन मेजबानी हम कर रहे हैं, इसलिए छत्तीसगढ़िया कलाकारों का प्रदर्शन भी उम्दा होना चाहिए, मोहन सुंदरानी के साथ पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा का संचालन कर रहे अभिनेता अलीम बंसी ने कहा कि इस बार का अवॉर्ड फंक्शन भव्यता में बॉलीवुड के कार्यक्रमों से कम नहीं होगा, इसलिए छत्तीसगढ़ी कलाकारों का प्रदर्शन भी भव्य ही होगा, उन्होंने बताया कि अब तक जितने भी सिनेमाई कार्यक्रम हुए हैं उनमें से यह अवॉर्ड फंक्शन बहुत अलग और विशाल होगा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *