सनिमा

इंतजार की घड़ियां हुई खत्म ,10 सितंबर से शुरू होगी जसबीर कोमल की फिल्म “मोला उहिच लड़की चाही बात खत्म” , शिवानंद नगर के गणेश मंदिर में लिया जाएगा फिल्म का पहला सीन

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…निर्देशक जसबीर कोमल की बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम की शूटिंग 10 सितंबर से प्रारंभ होने जा रही है ,

इस फिल्म में ढेर सारे कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे जिनमें बस्तरिया सुपरस्टार राकेश यादव , अनुशा शर्मा ,अंजलि साहू, धर्मेंद्र सोनी, राजू पांडे ,पूजा महानंद , शिवानी चौधरी और दिनेश साहू समेत कई कलाकार हैं

जसबीर कोमल ने बताया कि इस फिल्म का मुहूर्त निर्देशक सतीश जैन ने 6 जून को किया था तब से इसकी तैयारी और कलाकारों के चयन की प्रक्रिया चल रही थी जिस पर 31 अगस्त को विराम लगा और 10 सितंबर की डेट फाइनल की गई

उन्होंने कहा कि इस फिल्म की कहानी नितेश लहरी ने लिखी है और तकनीकी पक्ष संभालने की जिम्मेदारी वासु और संजय महतो को दी गई है, फिल्म में गीत संगीत जसबीर कोमल ने दिया है और गीतों में स्वर देने वालों में अनुराग शर्मा ,चंपा निषाद, सुनील सोनी और गुरशीत कौर प्रमुख हैं, गीत का सन्योजन अशोक तिवारी ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *