युवा मांगे हिसाब,युवा मांगे रोजगार, प्रदेश सरकार की युवाओं के प्रति वादखिलाफ़ी एवं उदासीनता के विरोध में युवा चौपाल
SANJHA BIHANIYA BILASPUR…भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान बेलतरा के यशस्वी विधायक रजनीश सिंह ठाकुर जी के मार्गदर्शन में एवं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री निखिल केसरवानी जी के नेतृत्व में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बेलतरा मध्य मंडल के द्वारा बाजार चौक सेंदरी में प्रदेश सरकार की युवाओं के प्रति वादखिलाफ़ी एवं उदासीनता के विरोध में युवा चौपाल लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन दर्ज किया।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा युवा चौपाल के माध्यम से कहा गया कि विधानसभा चुनाव 2018 के घोसनापत्र में कांग्रेस ने वादा किया था कि प्रत्येक बेरोज़गार युवा को प्रत्येक महीने 2500 रुपए बेरोज़गारी भत्ता देंगे लेकिन आज ढाई साल से अधिक का कार्यकाल बीत जाने के बाद भी किसी भी युवा को बेरोज़गारी भत्ता नही मिला है इन्ही माँगो को लेकर युवा मोर्चा बेलतरा मध्य मंडल के कार्यकर्ताओं ने आज बेरोज़गार युवाओं से फ़ार्म भरवाए है,भाजयुमो मंडल प्रभारी वैभव जायसवाल जी ने बताया कि प्रदेश भर मे अगस्त माह मे युवा मोर्चा द्वारा मंडल स्तर पर युवा चौपाल लगाया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में बेरोज़गार युवा आकर हस्ताक्षर कर रहे है।*
*बेलतरा मध्य मण्डल युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री राज कैवर्त ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार लगातार प्रदेश के युवाओं के साथ वादाखिलाफ़ी कर रही है अगर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द युवाओं को रोज़गार भत्ता नही देती है तो युवा मोर्चा सड़क से सदन की लड़ाईं लड़ेगी।*
*आज के युवा चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित -: युवा मोर्चा जिला कार्यालय प्रभारी वैभव जयसवाल जी, मंडल प्रभारी शंकर दयाल शुक्ला जी, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष कौशिक जी, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ठाकुर जी महेश राम भाई जी, महामंत्री किशोर बंजारे जी, सुखदेव साहू जी, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री लक्ष्मी सिन्हा जी, युवा मोर्चा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य भाई लक्ष्मीकांत शास्त्री जी, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा शिवराज साहू जी, मंडल मंत्री भाई अमित सोनी, युवा मोर्चा प्रचार प्रसार प्रमुख हरिशंकर ठाकुर,कन्या शक्ति संयोजिका नेहा कोरी, रजनी भोई युवा मोर्चा कार्यकर्ता रथ लाल यादव, तभयम भोई, संजय मरावी, जनक राम साहू, विशेश्वर साहू, राम झूल पटेल, नरहर साहू , गंगाराम पटेल, राजेश भोई, संदीप भोई, रामगोपाल तंबोली, संतराम पटेल, महावीर भोई, रामदयाल निर्मलकर सभी युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे

