प्रदेश

Raipur के वार्ड क्रमांक 17 ठक्कर बप्पा वार्ड में कोरोना से अभी तक 20 मौतें, उसके बाद भी पार्षद, विधायक की लापरवाही देखने को मिल रही है- आम आदमी पार्टी

संझा बिहनिया रायपुर… (Raipur) राजधानी के वार्ड क्रमांक 17 ठक्कर बप्पा वार्ड में कोरोना से मरने वालों की संख्या 20 पहुँच गई है। उसके बाद भी वार्ड के पार्षद, निगम के कर्मचारी व विधायक का गैर जिम्मेदार होना साफ साफ दिख रहा है। जिससे वार्ड निवासियों में दहशत का माहौल है। उसके बावजूद पार्षद और निगम कर्मचारियों के साथ साथ विधायक का रवैया निराशाजनक देखने को मिल रहा है।

इसी संदर्भ में आम आदमी पार्टी की अन्नू सिंह ने वार्ड के पार्षद पति अनुराम साहू से वार्ड को सेनेटाइज करने की बात की तो पार्षद पति ने करवाता हूं कहके आश्वासन दिया। दो दिन बीत गए पर अभी तक कोई भी कार्य नहीं हुआ। जिसे लेकर अन्नू सिंह ने (Raipur) जोन क्रमांक 1 के जोन अध्यक्ष विनोद अग्रवाल को फोन किया। उन्होंने कहा कि अभी सत्ता में कांग्रेस बैठी हुई है। कृपया उनसे बात करें।

उसके बाद आम आदमी पार्टी महिला विंग ने विधायक विकास उपाध्याय के पास कॉल किया मगर वह कॉल रिसीव नहीं किए। फिर श्रीमती सिंह ने मैसेज पर बात की, जिसके बाद विधायक ने एक नंबर दिया, विधायक के दिए गए नंबर पर कॉल करने के बाद भी अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है। 2 दिन पहले तक अनु अरुण सिंह ने उनको याद दिलाया, मगर अभी तक कोई कार्य नहीं होने से वार्ड की जनता आक्रोशित है।
अनु अरुण सिंह ने कहा कि सत्ता में अगर कांग्रेस बैठी है तो (Raipur) जोन अध्यक्ष को भी कोई पद दिया गया है। आप जोन अध्यक्ष हो आपका पूरा कर्तव्य बनता है कि आप जो उनकी देखभाल करें। जोन में कोई भी समस्या है, उसे निपटाए। साथ ही अनु सिंह ने कहा कि अपने पद का जिम्मेदारी से निर्वहन नहीं कर पा रहे तो पद से इस्तीफा दो, अब तक वार्ड में लगभग 20 से अधिक मौत कोरोना से हुई है और प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधि का ये रवैय्या निराशाजनक साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *