प्रदेश

Chhattisgarh: पर्यटकों को तरस रहा चित्रकोट जलप्रपात, इस समय लगी रहती थी सैलानियों की भीड़, रोजगार पर भी पड़ रहा असर

संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) वनांचल बस्तर में इस बार कोरोना की आमद से जन जीवन खासा परेशान है। साथ ही सैलानियों की भीड़ से अटे रहने वाले चित्रकोट जलप्रपात में वीरानी का आलम है, वजह है कोरोना का कहर।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने इस बार अपनी चपेट में बस्तर को भी ले लिया है, जहां एक ओर (Chhattisgarh) बस्तर अपनी खूबसूरती से लोगों को अपनी ओर खींचता था। वहीं अब यहां सूनापन है। बता दें कि शासन ने सभी पर्यटन क्षेत्रों को आगामी आदेश तक बन्द रखने का निर्देश दिया है, इससे यहां रहने वालों के सामने रोजी रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

कोरोना के पहले चरण में सबसे ज्यादा सुरक्षित समझा जाने वाला बस्तर भी इस दूसरी लहर से वंचित नही है, यहां केस दूसरी जगहों से थोड़े कम है लेकिन हैं जरूर। छत्तीसगढ़ का नियाग्रा कहे जाने वाला यह चित्रकोट जलप्रपात कभी पर्यटकों की भीड़ से लबरेज हुआ करता था, आदिवासियों को अपनी कला के मुरीद मिलते थे, इससे उनकी जीविका चलती थी, लेकिन इस महामारी के चलते सब अस्थाई रूप से बन्द है।

गौरतलब है कि अभी लॉक डाउन ने (Chhattisgarh) बस्तर के काफी हिस्से में अपने पैर नही पसारे है। इसकी वजह है यहां के आदिवासियों की सुझबुझ और प्रशासन की गाइड लाइन का पालन, अगर इसी तरह के पालन और सूझबूझ का परिचय शहर में रहने वालों ने दिखाई होती तो आज शहरों की तस्वीर कुछ और ही होती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *