प्रदेशराजनिती

BJP: धान ख़रीदी के पंजीयन में बदनीयती का परिचय दे दूसरे ख़रीदी केंद्र में कृषि भूमि दर्ज करने पर कार्रवाई हो : भाजपा

संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने धान ख़रीदी व्यवस्था के चौपट होने और अनियमितता बरतते हुए कृषि भूमि धारक का खेत अन्य ख़रीदी केंद्र में अंकित कर उस खाते में अन्य किसान का धान बेचे जाने के मामले को गंभीर बताते हुए प्रदेश सरकार और धान ख़रीदी प्रक्रिया के ज़िम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। श्री जायसवाल ने पीड़ित किसान के साथ हुई नाइंसाफ़ी पर तुरंत कार्रवाई कर उसे इंसाफ़ और दोषियों को दंड देने की मांग की है।

(BJP) भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि करगी ख़ुर्द सहकारी समिति (कोटा ब्लॉक) में धान विक्रय करने कृषक अमरलाल पिता अंतूलाल ने अपनी कृषि भूमि का पंजीयन कराया था, लेकिन तहसील कार्यालय में पंजीयन के दौरान उसकी कृषि भूमि लगभग 3.0620 हेक्टेयर ग्राम मोहदी (पहनं 29 रानिमं) को पंजीयन कम्प्यूटर ऑपरेटर ने कोटा ब्लॉक के धूमा ख़रीदी केंद्र में अंकित कर दिया और अमरलाल की कृषिभूमि के स्थान पर जेठिया पिता गुहा की लगभग 1.064 हेक्टेयर भूमि अंकित कर दी है।

श्री जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में पीड़ित किसान अमरलाल ने त्रुटि सुधार कराने और ग़लत पंजीयन के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर पर करने की मांग के साथ बिलासपुर ज़िलाधीश को आवेदन भी किया है लेकिन अब तक इस दिशा में प्रशासन ने कोई पहल नहीं की है। (BJP) श्री जायसवाल ने कहा कि धान ख़रीदी को अब गिनती के ही दिन शेष रह गए हैं और प्रशासनिक उदासीनता के चलते कृषक अमरलाल अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित रह जाएगा तो इसकी ज़िम्मदारी किसकी होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *