Corona: देश में पिछिले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 15 हजार से ज्यादा नए केस
नईदिल्ली…. देश में शनिवार को कोरोना (corona) के 15 हजार से ज्यादा नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं इलाज के दौरान 181 संक्रमितों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 15144 नए मरीज मिले है। इसे मिलाकर देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 05 लाख 57 हजार 985 हो गई है।
जिसमें से 2 लाख 08 हजार 826 एक्टिव मामला है। (corona) वहीं 1 करोड़ 01 लाख 96 हजार 885 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 52 हजार 274 लोगों की मौत हो चुकी है।

