Corona: छत्तीसगढ़ में आज सामने आए कोरोना के 566 नए मरीज, रायपुर में भी 111 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में शनिवार को कोरोना (corona) के 566 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 515 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 6 संक्रमितों की मौत हो गई है।
प्रदेश में आज जो कोरोना (corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 111, दुर्ग से 53, राजनांदगांव से 26, बालोद से 20, बेमेतरा से 14, धमतरी से 16, बलौदाबाजार से 19, महासमुंद से 26, बिलासपुर से 45, रायगढ़ से 64, कोरबा से 31, जांजगीर से 32, सरगुजा से 19, सूरजपुर से 17, जशपुर से 13, कांकेर से 13 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 93 हजार 178 हो गई है। जिसमें से 6847 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 82 हजार 760 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3551 लोगों की मौत हो चुकी है।

