Corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 274 नए मरीजों की पहचान
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 274 नए मरीज सामने आए है। वहीं 362 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 5 संक्रमित की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटा में जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 85, दुर्ग से 69, जशपुर से 17, सरगुजा ले 14, बलौदाबाजार, रायगढ़ एवं कोरबा से 10-10, कांकेर से 9, महासमुंद एवं राजनांदगांव से 8-8, बिलासपुर से 6, सूरजपुर एवं बस्तर से 5-5, गरियाबंद एवं जांजगीर-चांपा ले 3-3, बेमेतरा, धमतरी एवं सुकमा से 2-2 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि (Corona) प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 लाख 09 हजार 373 हो गई है। जिसमें से 3039 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 02 हजार 557 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3777 लोगों की मौत हो चुकी है।

