Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9 हजार से अधिक मरीजों की पहचान
संझा बिहनिया नईदिल्ली… (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9121 नए मरीज सामने आए है। वहीं 11805 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 81 संक्रमित की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक (Corona) देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,09,25,710 हो गई है। जिसमें से 1,36,872 एक्टिव मामला है।
वहीं 1,06,33,025 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस (Corona) वायरस से देश में अब तक 1,55,813 लोगों की मौत हो चुकी है।

