Corona: देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 18855 नए केस
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18855 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 20746 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 163 लोगन मन के मौत हो गे हे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 07 लाख 20 हजार 048 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 71 हजार 686 एक्टिव मामला है।
(Corona) वहीं 1 करोड़ 03 लाख 94 हजार 352 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 54 हजार 010 लोगों की मौत हो चुकी है।

