राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 12194 नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया नईदिल्ली… देश में बीते 24 घंटों कोरोना (Corona) के 12194 नए मरीज की पहचान हुई है। वहीं 11106 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 92 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 09 लाख 04 हजार 940 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 37 हजार 567 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 1 करोड़ 06 लाख 11 हजार 731 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 55 हजार 642 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *