Corona breaking: इस प्रदेश की राजधानी में आज से थमे बसों के पहिए
संझा बिहनिया अहमदाबाद…. (Corona breaking) देश में फिर से कोरोना संक्रमण का प्रभाव बढ़ रहा है। जिसके चलते गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में स्था नीय बसों के संचालन पर आज से अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही शहर के सभी गार्डन और पार्क में ताले जड़ दिए गए हैं।
बता दें कि (Corona breaking) गुजरात में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से आने लगे है, ज्या दा मामले आने वाले राज्योंस में यह राज्य भी शामिल है। बुधवार को गुजरात में कोरोना के 1,122 नए मामले सामने आए थे। सूरत में सबसे अधिक 353 नए मामले आए। इसके अलावा अहमदाबाद 271, वडोदरा 114 और राजकोट में 112 संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई।
(Corona breaking) कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण आज अहमदाबाद म्युनिसिपल ट्रांसपोर्ट सर्विस और अहमदाबाद बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम बसों के संचालन को आज से निलंबित कर दिया है। वहीं गुजरात में कोरोना मामलों में वृद्धि के कारण अहमदाबाद के सभी उद्यान और पार्क भी आज से अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। आप को बता दें सरकार ने जनता से अपील किया है कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ मास्क का पालन अनिवार्य रूप से करें, जिससे आप सुरक्षित रह सकते है।

