corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1066 नए मरीजों की पुष्टि, रायपुर में भी 310 संक्रमित
संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1066 नए मरीज मिले है। वहीं 266 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 4 संक्रमितों की जान चली गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 310, दुर्ग से 281, बिलासपुर से 77, सरगुजा से 60, राजनांदगांव से 59, कोरिया से 37, धमतरी से 33, जांजगीर-चांपा से 31, सूरजपुर से 30, महासमुंद से 22, जशपुर से 19, बेमेतरा एवं कोरबा से 17-17, बलरामपुर से 15, रायगढ़ से 10, बालोद, बलौदाबाजार एवं बस्तर से 8-8, कबीरधाम से 7, मुंगेली से 6, कोंडागांव से 4, कांकेर से 3, दंतेवाड़ा से 2, नारायणपुर एवं गरियाबंद से 1-1 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 20 हजार 783 हो गया है। जिसमें से 6025 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 10 हजार 838 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3920 मरीजों की मौत हो चुकी है।

