राष्ट्रीय

corona: देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 39726 नए केस

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 39726 नए मरीज सामने आए है। वहीं 20654 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 154 संक्रमितों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोराना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 15 लाख 14 हजार से अधिक हो गई है। जिसमें से 2 लाख 71 हजार 282 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 10 लाख 83 हजार 679 लोगों ने कोरोना (corona) को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 59 हजार 370 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *