राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पहचान

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 200739 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं 93528 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 1038मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 40 लाख 74 हजार 564 हो गई है। जिसमें से 14 लाख 71 हजार 877 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 24 लाख 29 हजार 564 (Corona) मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 73 हजार 123 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *