Corona: देश में 24 घंटों में मिले कोरोना के 3.49 लाख से ज्यादा नए मरीज, अब तक 2767 मरीजों की मौत
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 49 हजार 691 नए मरीज सामने आए है। वहीं उपचार के दौरान 2767 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला एक करोड़ 69 लाख 60 हजार 172 हो गया है। जिसमें से 26 लाख 82 हजार 751 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 40 लाख 85 हजार 110 मरीजों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 92 हजार 311 मरीजों की मौत हो गई है।

