प्रदेश

Chhattisgarh: लोधी श्वेता मस्करे को मिला मिस क्लासी प्रेजेंट ऑफ द ईयर का खिताब

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बैगाटोला खैरागढ़ निवासी लोधी श्वेता ने मिस क्लासी प्रेजेंट ऑफ द ईयर का खिताब जीतकर समाज एवं छत्तीसगढ़ राज्य का मान बढ़ाया है। वे लोधी डॉ डी. एस. मस्करे की पुत्री हैं।

मिशन ड्रीम्स ब्रॉडकास्टिंग एंड मीडिया प्रोडक्शन हाउस कंपनी कोलकाता द्वारा आयोजित काम्पीटिशन हिस्टोरिकल वर्चुअल ऑफ द ईयर 2021 में मिस क्लासी प्रेजेंट ऑफ द ईयर का खिताब श्वेता को मिला है।

इस खिताब को हासिल करने वाली श्वेता खुद बताती है कि एक छोटी जगह से बगैर किसी सपोर्ट के सफलता मिलने का श्रेय वे अपने विश्वास,माता पिता का और भगवान लोधेश्वर के आर्शिवाद को देते हुए काफी खुश है कि राष्ट्रीय स्तर के किसी काम्पीटिशन में पहली बार भाग लिया और सफल रहीं। खिताब पाने का सफर 28 नवम्बर 2020 से शुरू हुआ।

(Chhattisgarh) इस दौरान मिशन ड्रीम ब्राटकास्टिंग मीडिया कंपनी में आवेदन करने पर पता चला कि कोविड के कारण पहली-पहली बार आनलाईन कम्पीटिशन में भाग लेकर अपना हूनर प्रदर्शित करना होगा। आडिशन के लिए कुछ सवाल पूछे गए,25 दिसम्बर को रिजल्ट आया और वे चयनित हो गईं। यह 18-19 फरवरी 2021 तक चला, पश्चात प्रतिभागियों का प्रशिक्षण चला जिसमें प्रश्नोतर,पहनावा व संवरने के बारे टिप्स दिए गए। 23 फरवरी को टैलेन्ट राउंड, 24 फरवरी योगा, भारतीय परिधान, काकटेल राउंड हुआ। मिशन ड्रीम कॉम्पिटिशन के संचालक प्रियमदा मैम,संजय खान एवं आरती मैम ने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए गाइड किया। काम्पीटिशन के जजेश थे कुणाल बख्शी, सुचंद्रा राय, प्रणव चंद्रा, अभी रूकरा, निखलेश तभाने, मोहित गुलाटी तरूण खन्ना।

(Chhattisgarh) इस काम्पीटिशन में भाग लेने का मकसद था कि आमतौर पर लोगों मे यह धारणा रहती है कि सुन्दरता उनकी बाहरी आवरण से तय करते हैं लेकिन मेरा मानना है कि लोगों की सुन्दरता उनके अंदर से होती हैं। इस दौरान कुछ लोगों ने उपहास भी उड़ाया फिर भी मै हिम्मत नहीं हारी। इस काम्पीटिशन में बैंगलोर, दिल्ली, हैदराबाद, मुम्बई जैसे मेट्रो सिटी से प्रतिभागी शामिल थे जबकि छत्तीसगढ़ से वे अकेले थीं। श्वेता ने कहा कि यह एक ऐसा प्लेटफार्म जहां हर लड़की राष्ट्रीय स्तर पर अपना एक नाम बना सकती है। श्वेता माडलिंग के क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा रखते हुए इसी क्षेत्र में भविष्य बनाना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *