Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1910 नए मरीजों पहचान, रायपुर में भी 507 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में 24 घंटा में कोरोना (Corona) के 1910 नए मरीज सामने आए है। वहीं 460 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 20 मरीजों की मौत हो गई है।
पिछले 24 घंटों में कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 691, रायपुर से 501, बिलासपुर से 117, राजनांदगांव से 98, बेमेतरा से 70, धमतरी से 42, कोरबा से 40, जशपुर एवं सूरजपुर से 36-36, सरगुजा से 35, बलौदाबाजार से 31, महासमुंद से 30, रायगढ़ से 28, कोरिया से 27, बालोद से 21, जांजगीर-चांपा से 19, कबीरधाम से 18, बस्तर से 17, गरियाबंद से 14 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामला ह 3 लाख 27 हजार 588 हो गया है। जिसमें से 10491 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 13 हजार 115 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3982 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

