Chhattisgarh: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू आज बेमेतरा जिला में विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
संझा बिहनिया रायपुर…. गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू 10 दिसम्बर गुरुवार को बेमेतरा जिले में अलग-अलग विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन करेंगे। (Chhattisgarh) गृहमंत्री साहू सुबह 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान करेंगे।
(Chhattisgarh) वे 11.30 बजे बेरला विकासखंड के ग्राम खमतराई, 12.30 बजे ग्राम लेंजवारा, 1.30 बजे ग्राम अमोरा और 3.30 बजे ग्राम देवरबीजा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। (Chhattisgarh) मंत्री साहू शाम 5 बजे साजा विकासखंड के ग्राम हरदास में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस रायपुर लौटेंगे।

