Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने लिखा केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र, किया ये अनुरोध
संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने छत्तीसगढ़ के नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने और विकास कार्यो के लंबित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया है।
वहीं (Chhattisgarh) उन्होंने बस्तर से वामपंथी उग्रवाद के उन्मूलन के लिए कई नवीन प्रस्ताव प्रेषित करते हुए उन्हें भी केन्द्र सरकार से स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि मुझे आशा है केन्द्र सरकार के आवश्यक सहयोग से बस्तर के लोगों के जीवन स्तर में सुधार और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।
(Chhattisgarh) मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री को लिखे पत्र में उनके साथ पिछले महीने 16 तारीख को हुई बैठक का जिक्र करते हुए कहा है कि- बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराए जाने हेतु कार्ययोजना कि जानकारी दी गई थी। श्री बघेल ने पत्र में लिखा है कि केन्द्रीय रेशम बोर्ड, बैंगलोर को बस्तर संभाग से Integrated Scheme for Development of Silk Industry ( ISDSI) के तहत कुल राशि 1032.54 लाख रूपए का कुल प्रस्ताव है, जिसकी स्वीकृति भी अपेक्षित है।

