congress का खेलकूद विभाग कराएगा छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट, शाहिद वीर नारायण स्टेडियम में होगा आयोजन
संझा बिहनिया रायपुर…. 1 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नवा रायपुर के स्टेडियम में एक बार फिर क्रिकेट का धमाल मचने वाला है। यह आयोजन प्रदेश कांग्रेस (congress) के खेलकूद विभाग की तरफ से कराया जा रहा है।
विभाग के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने इसकी जानकारी साझा की। (congress) उन्होंने बताया कि पूरे राज्य से 250 खिलाड़ियों का चयन किया गया। उन्हें 8 टीमों में बांटकर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार करने की मंशा है।
इन्हें तैयार करने के लिए प्रशिक्षित कोच की व्यवस्था है। (congress) इस टूर्नामेंट के बारे में उन्होंने कहा कि यह देश में पहला आयोजन होगा, जहां गांव गांव से खिलाड़ियों को चुना गया है, ताकि देश के क्रिकेट प्रेमी छुपी प्रतिभाओं से अवगत हो सके।
इन आठ टीमों में दुर्ग रश्मि पॉवर किंग्स, बिलासपुर फिल फाइटर, गोस्वामी बिलासा चेलेंजेर्स, राजनांदगांव आरआर रियल्टर्स, भिलाई इंडियंस, बस्तर पेंथर्स, सरगुजा रॉयल्स और रायपुर कैपिटल प्रमुख है।

