Corona: छत्तीसगढ़ में पिछिले 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 254 नए मरीज, अब तक 4 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 254 नए मरीज सामने आए है। वहीं 273 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 4 मरीजों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 71, रायगढ़ से 39, दुर्ग से 28, बिलासपुर से 16, गरियाबंद से 12, कोरिया से 11, सूरजपुर से 10, जशपुर से 9, कोरबा एवं बस्तर से 8-8, राजनांदगांव से 7, महासमुंद से 6, धमतरी, मुंगेली एवं कांकेर से 5-5, बालोद एवं बलौदाबाजार से 4-4 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 08 हजार 472 हो गई है। जिसमें से 3475 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 01 हजार 238 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3759 संक्रमितों की मौत हो गई है।

