प्रदेश

Chhattisgarh: पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम 19 फरवरी से गरियाबंद जिला के दौरा पर

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 19 फरवरी से दो दिवसीय गरियाबंद जिला के दौरा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

(Chhattisgarh) प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री मरकाम शुक्रवार को सुबह 7 बजे कोण्डागांव से ग्राम बरही देवभोग जिला गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। दोपहर 10 बजे ग्राम बरही पहुंचकर माता लंकेश्वरी दर्शन करेंगे। सुबह 10.30 बजे ग्राम बरही से कोडोबेडा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11 बजे कोडोबेड़ा पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1 बजे देवभोग पहुंचकर सम्मेलन में भाग लेंगे।

प्रदेश (Chhattisgarh) कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 20 फरवरी शनिवार को देवभोग से कदलीमुड़ा के लिए रवाना होंगे। सुबह 7.15 कदलीमुड़ा पहुंचकर गौठान निरीक्षण एवं श्रमदान कार्यक्रम में भाग लेंगे। सुबह 9.15 देवभोग से मैनपुर के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 बजे मैनपुर सर्किट हाउस में कांग्रेसजनो से भेंट एवं चर्चा करेंगे। सुबह 10.30 मैनपुर से गरियाबंद के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.45 बजे गरियाबंद में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *