राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में पाए गए 12881 नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11881 नए मरीज सामने आए है। वहीं 11987 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 101 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1,09,50,201 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 37 हजार 342 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 1 करोड़ 06 लाख 56 हजार 845 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 014 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *