राष्ट्रीय

Corona : देश में बीते 24 घंटों में मिले कोरोना के 3.60 लाख से अधिक नए मरीज, अब तक 3293 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 60 हजार 960 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 2 लाख 61 हजार 162 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 3293 मरीजों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 79 लाख 97 हजार 267 हो गई है। जिसमें से 29 लाख 78 हजार 709 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 48 लाख 17 हजार 371 मरीजों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 01 हजार 187 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *