प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में पाए गए 14893 नए मरीज, रायपुर में भी 1456 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 14893 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं 14434 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 236 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1456, बिलासपुर से 1234, दुर्ग से 1046, राजनांदगांव से 1032, कोरबा से 1021, रायगढ़ से 997, जांजगीर-चांपा से 863, बलौदाबाजार से 860, कांकेर से 569, धमतरी से 531, मुंगेली से 523, सरगुजा से 481, सूरजपुर से 461, कबीरधाम से 455, कोरिया से 436, बालोद से 434, जशपुर से 410, गरियाबंद से 367, महासमुंद से 365, बेमेतरा से 311, बलरामपुर से 289, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 224, बस्तर से 208, कोंडागांव से 142, दंतेवाड़ा से 67, सुकमा से 42, बीजापुर से 35, नारायणपुर से 25 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण के मामला ह 6 लाख 82 हजार 339 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 19 हजार 068 एक्टिव मामला है। वहीं 5 लाख 55 हजार 489 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 7782 मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *