प्रदेश

Corona: प्रदेश में आज कोरोना के 4174 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 1405 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना (Corona) के 4174 नए मरीज सामने आए है। वहीं 945 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 33 मरीजों की जान चली गई है।

आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 1405, दुर्ग से 964, बिलासपुर से 244, राजनांदगांव से 241, महासमुंद से 188, सरगुजा से 145, कोरबा से 112, धमतरी से 108, रायगढ़ से 103, गरियाबंद से 81, बालोद से 80, सूरजपुर से 74, बलौदाबाजार से 67, जांजगीर-चांपा से 66, जशपुर से 65, कबीरधाम से 60, कोरिया से 41, कांकेर से 40, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 21, बेमेतरा से 20, मुंगेली से 12, बस्तर से 9, बलरामपुर से 8, नारायणपुर से 7, दंतेवाड़ा से 4, कोंडागांव से 3, सुकमा एवं बीजापुर से 2-2 मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 57 हजार 978 हो गई है। जिसमें से 31858 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 21 हजार 873 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4274 संक्रमितों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *