प्रदेश

Corona: छत्तीसगढ़ में 24 घंटा में 10652 नए मरीजों की पहचान, रायपुर में भी 2330 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में 24 घंटा में कोरोना के 10652 नए मरीज पाए गए है। वहीं 735 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 72 मरीजों की मौत हो गई है।

आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 2330, दुर्ग से 2132, राजनांदगांव से 1047, बिलासपुर ले 638, बलौदाबाजार ले 601, महासमुंद से 517, बेमेतरा से 364, धमतरी से 363, कोरबा से 343, बालोद से 313, जांजगीर-चांपा से 287, कबीरधाम से 286, रायगढ़ से 240, सरगुजा से 153, जशपुर से 151, मुंगेली से 141, कांकेर से 118, सूरजपुर से 117, कोरिया से 113, गरियाबंद से 111 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 4 लाख 07 हजार 231 हो गया है। जिसमें से 68125 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 34 हजार 543 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 4563 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *