Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1.31 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पहचान
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में 24 घंटा में कोरोना के 1 लाख 31 हजार 787 नए मरीज पाए गए है। वहीं 61829 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 802 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 30 लाख 57 हजार 954 हो गया है। जिसमें से 9 लाख 74 हजार 147 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 19 लाख 10 हजार 741 (Corona) मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 67 हजार 694 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

