chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, पढ़ों
संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में शुक्रवार को सीएम भूपेश बघेल ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। वहीं गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू भी कोरोना वैक्सीन की पहला टीका लगवाने के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे हैं।
इस दौरान (chhattisgarh) सीएम बघेल ने आम लोगों से भी कोरोना का वैक्सीन लगाने की अपील की। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, (chhattisgarh) छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्लै, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आरके सिंह, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल मौजूद थीं।

