Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 276 नए मरीजों की पहचान
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 276 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 220 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 2 मरीजों की मौत हेा गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 69, रायपुर से 63, महासमुंद एवं रायगढ़ से 17-17, राजनांदगांव एवं बिलासपुर से 15-15, जशपुर से 13, कोरिया से 12, गरियाबंद से 11, सरगुजा से 7, बलौदाबाजार से 6, कोरबा से 5, सरगुजा एवं बस्तर से 4-4, बालोद, धमतरी, जांजगीर-चांपा एवं कांकेर से 3-3 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 3 लाख 10 हजार 210 हो गया है। जिसमें से 3005 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 03 हजार 415 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3790 लोगों की मौत हो चुकी है।

