Corona: देश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए मरीज
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13193 नए मरीज सामने आए है। वहीं इलाज के दौरान 97 मरीजों की मौत हेा गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 1 करोड़ 09 लाख 63 हजार 394 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 39 हजार 542 एक्टिव मामला है।
(Corona) वहीं 1 करोड़ 06 लाख 67 हजार 741 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 111 लोगों की मौत हो चुकी है।

