corona से गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) कोरोना संक्रमण से गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गरियाबंद महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर की असम चुनाव प्रचार से लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई थी।
सांस लेने में तकलीफ के कारण उन्होंने अपना कोरोना (corona) टेस्ट करवाया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जाता है कि उनकी रिपोर्ट आने से पहले उनकी मौत हो गई है। फिलहाल मृतिका महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कोरोना रिपोर्ट आ गई है। इस रिपोर्ट में उन्हें कोरोना पाजिटिव बताया गया है। इस बात की पुष्टि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनआर नवरत्न ने की है।
(corona) ममता राठौर पूर्व में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी है। वर्तमान में गरियाबंद जिले की महिला कांग्रेस अध्यक्ष थी। बताया जा रहा हैं कि ममला राठौर जिले में काफी लोकप्रिय नेत्री थी। उनके मौत की खबर के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में शोक की लहर है।

