प्रदेश

Corona: प्रदेश में 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 15625 नए केस, अब तक 181 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 15625 नए मरीजों पाए गए है। वहीं 15830 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 181 संक्रमितों की मौत हो गई है।

कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 2225, दुर्ग से 1679, बिलासपुर से 1330, बलौदाबाजार से 1036, रायगढ़ से 998, कोरबा से 990, जांजगीर-चांपा से 985, राजनांदगांव से 825, बालोद से 413, बेमेतरा से 200, कबीरधाम से 279, धमतरी से 472, महासमुंद से 450, गरियाबंद से 347, मुंगेली से 379, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 209, सरगुजा से 636, कोरिया से 329, सूरजपुर से 268, बलरामपुर से 230, जशपुर से 393, बस्तर से 220, कोंडागांव से 112, दंतेवाड़ा से 48, सुकमा से 24, कांकेर से 473, नारायणपुर से 23, बीजापुर से 48 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 5 लाख 74 हजार 299 हो गया है। जिसमें से 1 लाख 25 हजार 688 एक्टिव मामला है। वहीं 4 लाख 42 हजार 337 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 6274 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *