chhattisgarh: कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में जन जुड़ाव जरूरी – साय
संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों व मोर्चा-प्रकोष्ठ के प्रमुखों से कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान के संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि कोरोना मुक्त राष्ट्र हो, इसके लिए हमारे सामने वैक्सीन ही एक विकल्प है। इसके साथ ही सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए हम दैनिक जीवन में कोरोना महामारी से बच सकते है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से अपील की है कि केन्द्रीय संगठन द्वारा निर्धारित कोरोना टीकाकरण जन अभियान में शामिल होकर इस अभियान की सफलता के लिए सहभागी बनें।
(chhattisgarh) प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि पूरे प्रदेश में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान में जन जुड़ाव जरूरी है। इसके लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जुड़कर टीकाकरण हेतु आम लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए जिलावार योजना बनाई गई है, जिसमें ही कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश (chhattisgarh) महामंत्री व वरिष्ठ विधायक नारायण चंदेल, महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, किरण देव, टीकाकरण अभियान प्रभारी खूबचंद पारख सहित पदाधिकारी शामिल हुए।

