Corona: प्रदेश में कोरोना के 1232 नए मरीजों की पहचान, राजधानी में भी 119 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1232 नए मरीज मिले है। वहीं 1426 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 19 संक्रमितों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में (Corona) जो नए मरीज मिले है, उसमें जांजगीर-चांपा से 122, रायपुर से 119, बिलासपुर से 106, दुर्ग से 87, रायगढ़ से 86, राजनांदगांव से 82, सूरजपुर से 71, धमतरी से 67, महासमुंद से 60, सरगुजा से 54, बालोद से 52, कोरबा से 46, कोरिया से 35, बलौदाबाजार से 30, बलरामपुर एवं जशपुर से 28-28, कोंडागांव से 27 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 72 हजार 424 हो गई है। जिसमें से 15153 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 54 हजार 24 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3249 लोगों की मौत हो गई है।

