corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 290 नए मरीज, रायपुर में भी 98 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 290 नए मरीज मिले है। वहीं 257 मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 1 संक्रमित की मौत हो गई है।
पिछिले 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले हे, उसमें रायपुर से 98, दुर्ग एवं राजनांदगांव से 33-33, बिलासपुर से 16, बलौदाबाजार से 12, धमतरी से 10, सरगुजा, कोरिया एवं कोरबा से 9-9, बेमेतरा से 8, बस्तर से 7, सूरजपुर, जशपुर एवं कबीरधाम से 6-6, दंतेवाड़ा से 5, महासमुंद एवं बलरामपुर से 4-4, बालोद, रायगढ़ एवं जांजगीर-चांपा से 3-3 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 14 हजार 098 हो गई है। जिसमें से 2721 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 07 हजार 522 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 2855 लोगों की मौत हो चुकी है।

