प्रदेश

corona: प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सामने आए 274 नए मरीज, अब तक 3 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर….(corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 274 नए मरीज सामने आए है। वहीं 217 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3 संक्रमितों की मौत हो गई है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 98, दुर्ग से 41, राजनांदगांव से 20, कोरबा से 14, बिलासपुर एवं सरगुजा से 13-13, जशपुर से 9, बेमेतरा से 8, महासमुंद, रायगढ़ एवं कोरिया से 7-7, कांकेर से 6, धमतरी, जांजगीर-चांपा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 5-5, सूरजपुर से 4, बस्तर एवं बलरामपुर से 3-3, बलौदाबाजार एवं मुंगेली से 2-2, बालोद एवं कबीरधाम से 1-1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 3 लाख 13 हजार 808 हो गई है। जिसमें से 2816 एक्टिव मामला है। वहीं 3 लाख 07 हजार 138 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3854 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *