प्रदेश

Corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 1021 नए केस, 16 लोगों की मौत

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में  कोरोना (corona) के 1021 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1492 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 16 संक्रमितों की मौत हो गई है।

पिछिले 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 231, दुर्ग से 103, राजनांदगांव से 83, सरगुजा से 62, बिलासपुर से 57, रायगढ़ से 54, बालोद से 48, सूरजपुर से 45, धमतरी से 44, कोरबा से 40, कोरिया से 30, महासमुंद एवं जशपुर  से 29-29, बलौदाबाजार से 27, जांजगीर-चांपा एवं बलरामपुर से 25-25, कांकेर से 23, बेमेतरा से 16, कबीरधाम से 12, गरियाबंद से 10 मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 2 लाख 84 हजार 536 हो गया है। जिसमें से 9111 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाओख 71 हजार 988 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3437 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *