प्रदेश

chhattisgarh में आज पाए गए 14994 नए मरीज, रायपुर में भी 1118 पाजिटिव

संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) में आज कोरोना के 14994 नए मरीज सामने आए है। वहीं 12804 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 216 मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

(chhattisgarh) आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 1310, कोरबा से 1236, रायपुर से 1118, बिलासपुर से 1081, जांजगीर-चांपा से 1077, रायगढ़ से 879, बलौदाबाजार से 813, राजनांदगांव से 765, महासमुंद से 557, मुंगेली से 553, कबीरधाम से 554, सरगुजा से 530, कोरिया से 511, कांकेर से 479, बेमेतरा से 478, जशपुर से 452, सूरजपुर से 397, बालोद से 361, धमतरी से 361, बलरामपुर से 347, गरियाबंद से 285, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 271, बस्तर से 202, कोंडगांव से 189, दंतेवाड़ा से 58, सुकमा से 44, नारायणपुर से 42, बीजापुर से 41 नए मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश (chhattisgarh) में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 28 हजार 700 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 18 हजार 958 एक्टिव मामला है। वहीं 6 लाख 01 हजार 161 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 8581 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *