राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4.1 लाख से अधिक नए मामलों की पुष्टि, अब तक 3523 संक्रमितों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 4 लाख 1 हजार से अधिक नए मरीज सामने आए है।  वहीं 2 लाख 99 हजार 988 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3523 मरीजों ने जान गंवा दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 4 लाख 01 हजार 993 नए मरीज पाए गए है। इसे मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 हो गई है। जिसमें से 32 लाख 68 हजार 710 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 मरीजों ने कोरोना (Corona) को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 11 हजार 853 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *