Corona: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2.59 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पुष्टि
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 2 लाख 59 हजार 170 नए मरीज सामने आए है। वहीं 1 लाख 54 हजार 761 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 1761 मरीजों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 53 लाख 21 हजार 089 हो गया है। जिसमें से 20 लाख 31 हजार 977 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 31 लाख 08 हजार 582 मरीजों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 80 हजार 530 मरीजों की मौत हो गई है।

