Corona : देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 3.48 लाख के पार नए मामले
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 48 हजार 421 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 55 हजार 338 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 4205 संक्रमितों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 2 करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गया है। जिसमें से 37 लाख 04 हजार 099 एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 93 लाख 82 हजार 642 मरीजों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 54 हजार 197 संक्रमितों की जान चली गई है।

