राष्ट्रीय

Corona: देश में 24 घंटों में कोरोना के 3.14 लाख से अधिक नए मरीजों की पहचान, अब तक 2101 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 14 हजार 835 नए मरीजों की पहचान हुई है। जबकि इलाज के दौरान 2101 मरीजों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 59 लाख 30 हजार 965 हो गई है। जिसमें से 22 लाख 91 हजार 428 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 34 लाख 54 हजार 880 संक्रमितों ने कोरोना (Corona) से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 84 हजार से अधिक मरीजों की जान चली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *