Corona: छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 14519 नए मरीज, 183 संक्रमितों ने गंवाई जान
संझा बिहनिया रायपुर…. छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 14519 नए मरीज पाए गए है। वहीं 16188 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि उपचार के दौरान 183 संक्रमितों की मौत हो गई है।
कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 3081, दुर्ग से 1659, बिलासपुर से 1260, राजनांदगांव से 885, रायगढ़ से 855, कोरबा से 699, जांजगीर-चांपा से 661, सरगुजा से 657, बलौदाबाजार से 625, बालोद से 481, बेमेतरा से 300, कबीरधाम से 283, धमतरी से 315, महासमुंद से 299, गरियाबंद से 368, मुंगेली से 287, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 198, कोरिया से 177, सूरजपुर से 222, बलरामपुर से 87, जशपुर से 315, बस्तर से 193, कोंडागांव से 195, दंतेवाड़ा से 43, सुकमा से 10, कांकेर से 322, नारायणपुर से 13, बीजापुर से 19 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 5 लाख 88 हजार 818 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 22 हजार 751 एक्टिव मामला है। वहीं 4 लाख 59 हजार 600 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 6467 मरीजों की जान चली गई है।

