कला जगत

Chhattisgarh: बस्तर की हसीन वादियों में बना हल्बी गीत कान चो बाली, अरमान पांडे और खुशी मौर्या ने किया है अभिनय

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) कान चो बाली ये नाम उस हल्बी गीत का, जिसमें स्वर दिया है जाने माने गायक घनश्याम महानंद ने । बस्तरिया स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत इस गीत में अभिनय किया है अरमान पांडेय और खुशी मौर्या ने,

(Chhattisgarh) कान चो बाली के गीत को लिखा है ओम प्रकाश पांडेय ने साथ ही इन्होंने ही इस गीत का निर्देशन भी किया है, इस गीत में संगीत दिया है पंडित विवेक शर्मा ने। बस्तर की हसीन वादियों में फिल्माया गया ये गीत हल्बी बोली में बनाया गया है।

इस गीत का सपादन किया है नेमंत साहू ने और केमरा ऑपरेट किया है नरेश पांडेय ने। (Chhattisgarh) गायक घनश्याम महानंद ने बताया कि इस हल्बी गीत को गाने में अलग ही आनंद की अनुभूति हुई, हल्बी बोली बहुत ही मधुर है और इसे एक बार जो सुनेगा उसे बार बार सुनने का मन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *