छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर एमडी एंटरटेनमेंट की पारंपरिक प्रस्तुति, “हम हन छत्तीसगढ़िया”
संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर एमडी एंटरटेनमेंट अपने दर्शकों के लिए एक पारंपरिक गीत लेकर आ रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक साफ़ दिखाई देगी। इस गीत में करन खान, दिनेश साहू, ब्रह्मा निषाद, नेहा पटेल और वर्षा बर्मन ने अभिनय किया है। पारंपरिक वेशभूषा और संस्कृति को अपने में समेटे यह गीत बहुत जल्द एमडी एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर नजर आएगा।

इस गीत में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अंतर्गत आने वाले खेलों तीज त्योहारों को बखूबी दर्शाया गया है, एमडी एंटरटेनमेंट के निर्माता व अभिनेता दिनेश साहू ने जानकारी दी के इस गीत को प्राणदीप ने तैयार किया है, और इसे निर्देशित किया है जाने-माने फिल्म निर्देशक नितेश लहरी ने। अभिनेता करन खान, नेहा पटेल और वर्षा बर्मन के साथ दिनेश साहू ने भी इस गीत में अभिनय की छाप छोड़ी है।
इस गीत में दर्शाया गया है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा को साथ लेकर एक छत्तीसगढ़िया कैसे अपना जीवन यापन करता है। गीत के बोल काफी कर्णप्रिय हैं, इस गत का पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अभी चल रहा है, बहुत जल्द इस गीत को प्रदर्शित करने की तैयारी है

