कला जगत

Chhattisgarh: हॉरर फिल्म में अभिनय की इच्छुक मधु, नजर आएगी”मोला उहिच लड़की चाही बात खतम” और “कटनी जंक्शन” में

संझा बिहनिया रायपुर… (Chhattisgarh) बहुत जल्द शुरू होने वाली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम में मधु मानिकपुरी का अभिनय दर्शकों को नजर आने वाला है। कोरबा की रहने वाली मधु ने अभी तक अल्बम के गीतों में अभिनय किया है। डांस में खास रुचि होने के कारण उन्होंने अल्बम के गीतों में तरजीह देना शुरू कर दिया था।

(Chhattisgarh) मधु ने बताया कि उनके माता पिता आज इस दुनिया मे नहीं है, लेकिन उनका सपना था कि उनकी बेटी इस क्षेत्र में ही आगे बढ़े। अपने पिता के सपनों को अपने भाइयों की मदद और आशीर्वाद से पूरा करने के लिए वह अभिनय के क्षेत्र में आई है। अभी मधु के पास दो फिल्मों के आफर है जिनमें मोला उहिच लड़की चाही बात खतम है और कटनी जंक्शन प्रमुख है, दोनों की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है, दोनों के ही वर्कशॉप लॉक डाउन के स्टार्ट होंगे,

मधु ने कहा कि भविष्य में वे अपने पसदिंदा रोल में नजर आएगी जो एक हॉरर मूवी होगी, जिसे नटराज फिल्म्स ने बनाने की घोषणा की है। (Chhattisgarh) ये पसदिंदा रोल करने के लिए उन्हें उनके फैन्स ने कहा है, उन्होंने टिक टॉक में भी बहुत वीडियोस बनाये है जिसे ढेरों लाइक मिले है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *