Kondagaon District में कोरोना संक्रमण का बड़ा कारण बन रहा है विवाह समारोह, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग से किया जा रहा लोगों को कोरोना से बचाने का प्रयास
संझा बिहनिया कोण्डागांव…. (Kondagaon District) कलेक्टर सह टास्क फोर्स अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी की तरफ से आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टास्क फोर्स के सदस्यों ने सभी विकासखण्डों के नोडल अधिकारियों से कोरोना संक्रमण के कारणों के संबंध में विश्लेषण किया।
(Kondagaon District) इस दौरान टास्क फोर्स के सदस्यों ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के कार्य में सटीकता एवं तत्परता लाने के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर चर्चा की। इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को किसी मरीज के पॉजिटिव पाए जाने पर उससे निजी तौर पर संपर्क कर उससे कोरोना के उन तक पहुंचने के कारण की जांच करने के लिए निर्देश दिए।
जिसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से नए दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रश्नावली का निर्माण किया गया है। इस प्रश्नावली का प्रयोग कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए जाने वाले दलों की तरफ से किया जाएगा। (Kondagaon District) जिला प्रशासन का यह प्रयास रहा है कि कोरोना के कारणों की तह तक पहुंच संक्रमण फैलाने वाले कारकों को जानकर कोरोना फैलाने से रोका जाए।
इसके लिए प्रतिदिन स्वास्थ विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की साथ ही कहा कि आने वाले दिनों में कोरोना को रोकने के लिए एक कांटेक्ट ट्रेसिंग, वैक्सीनेशन एवं एक्टिव सर्विलांस पर जोर देना होगा।

